पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपदा आई तो प्रबंध फेल,एक घंटे तक चलता रहा यह खेल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला । झीड़ी में हुए बस हादसे ने प्रदेश में निजी बसों की संचालन के साथ-साथ प्रशासन की आपदा प्रबंधन की भी पोल खोल दी। प्रदेश के सबसे व्यस्त एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली में हुए इस हादसे में प्रशासन को बचाव कार्य शुरू करने में एक घंटा लग गया। यदि यह समय बच जाता तो न जाने कितने लोगों की जान जाने से बच सकती थी। हादसे के साथ ही लगे रीवर राफ्टिंग कैंप के नौजवानों ने जब अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया तो उन्हें भी रोक दिया गया। 15 मिनट बाद प्रशासनिक आदेश आने के बाद ही राहत कार्य प्रारंभ हो सका।

आगे की स्लाइड में पढ़िए जाम होने से राहत कार्य होता रहा प्रभावित एवं मरने वालों की सूची