पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gaiety Theater People Learned During The Satsang Yoga

गेयटी थियेटर में सत्संग के दौरान लोगों ने सीखा योग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- कार्यक्रम मेंयोग करते बच्चे।
शिमला। गेयटी थियेटर में सोमवार को योगदा सत्संग ध्यान केंद्र शिमला की ओर से पब्लिक सत्संग का अायोजन किया गया। इसमें शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने इस दौरान जहां सत्संग का लाभ उठाया, वहीं योग भी सीखा। योगदा सत्संग सोसायटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में यह सत्संग करवाया गया। इसमें स्वामी नित्यानंद जी महाराज पहुंचे। उन्होंने भक्तों को योग का प्रशिक्षण दिया और अपने आशीष वचनों से भी लाभान्वित किया। उन्होंने भक्तों को हर रोज योग करने के लाभ के बारे में भी बताया। योगदा सत्संग ध्यान केंद्र शिमला के चेयरमैन डॉ. सीडी शर्मा ने बताया कि सत्संग में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनका कहना है कि इस दौरान केंद्र से जुड़ने के लिए लोगों का पंजीकरण भी किया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटो...