पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Growing Up In The City Of Lung Cancer And Head

शहर में बढ़ रहा फेफड़ों व सिर का कैंसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | राजधानी में फेफड़ों और सिर का कैंसर के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह बीमारी ज्यादातर स्मोकिंग करने से बढ़ रही है। यह बात निजी संस्थान के डायरेक्टर डॉ राजीव बेदी ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पुरूषों को फेफड़ों और महिलाओं को गर्भाशय का कैंसर ज्यादातर होता है। 95 फीसदी फेफड़ों का कैंसर और 70 फीसदी सिर और गरदन का कैंसर स्मोकिंग की वजह से होता है। डॉ बेदी ने कहा कि महिलाओं में जेनिटरी-यूरिनरी ट्रैक्ट और गैस्ट्रो-इंटेस्टाइन ट्रैक्ट कैंसर अधिक होता है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में बढ़ रही मृत्यु दर की सबसे बड़ी वजह कैंसर बना हुआ है। अनुमानित तौर पर 2012 में 1,40,00,000 कैंसर पीडि़तों की संख्या अगले दो दशक में बढ़कर 2,20,00,000 हो जाएगी।
डॉ. बेदी ने कहा कि हिमाचल के साथ साथ पंजाब और हरियाणा में भी कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है उन्होंने बताया कि मोशन-बेस्ड तकनीक इस्तेमाल करके ट्यूमर को खोजने में मदद करती है। इलाज में सूक्ष्मता होने से आसपास के स्वस्थ टिशू और अंगों को रेडिएशन का खतरा कम हो जाता है। छोटी से छोटी जगह पर रेडिएशन पहुंचाने की क्षमता की वजह से आईजीआरटी एक बेहतरीन उपचारात्मक उपकरण है।अत्याधुनिक तकनीकों में आईएमआरटी-इंटेंसिटी मॉड्युलेटेड रेडिएशन थेरेपी, एआरटी-एडेप्टिव रेडिएशन थेरेपी, वीएमएटी-वॉल्युमेट्रिक मॉड्युलेटेड आर्क थेरेपी, एसआरएस- स्टीरियोटैक्टिक रेडियो सर्जरी, एसआरटी- स्टीरियोटैक्टिक रेडिएशन थेरेपी, ब्राकीथेरेपी।