पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तारादेवी में फैला पीलिया

तारादेवी में फैला पीलिया, विभाग ने लिए अासपास पानी के सैंपल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। शहर के साथ लगते तारादेवी में 8 लोग पीलिया की चपेट में अा गए हैं। यह सभी परिवहन निगम वर्कशॉप के अासपास रहते हैं। सभी का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। वहीं पीलिया से ग्रस्त मरीज रिपन अस्पताल पहुंचा है जिसका उपचार चल रहा है। रिपन अस्पताल एमएस पीएल गौंटा का कहना है कि पीलिया से ग्रस्त मरीज आया है जिसका उपचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जनता भी पानी उबाल कर पीने से इसकी चपेट से बच सकती है।

वर्कशॉप से लिए पानी के सैंपल
तारादेवी वर्कशॉप में पीलिया के आठ मामले आने पर शोघी के मेडिकल ऑॅफिसर ने वर्कशॉप से पानी के सैंपल लिए है। जिसकी रिपोर्ट आने पर ही सामने होगा कि पानी के कारण पीलिया फैला है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। विभाग की ओर से जांच की गई।
सीएमओ बाेले, मुझे अभी जानकारी नहीं

जहां एक ओर शहर में पीलिया ने दस्तक दी है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को इस बारे में मालूम ही नहीं है। इस बारे में जब इनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे जानकारी नहीं है। जो भी पूछना है, वह ऑफिस आकर पूछो। अधिकारी के इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान से साफ होता है कि स्वास्थ्य विभाग किस तरह लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है।