पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेयटी में सुल्ताना ने सजायी शास्त्रीय संगीत की महफिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेयटी थियेटर में बुधवार को क्लासिकल म्युजिक फेस्टिवल में प्रस्तुित देतीं शास्त्रीय संगीत गायिका प्रवीण सुलताना।
शिमला। गेयटी थियेटर में क्लासिकल म्यूजिकल फेस्टिवल की प्रथम संध्या पर बुधवार शाम को देश की जानी मानी शास्त्रीय संगीत गायिका प्रवीण सुल्ताना ने अपनी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पंजाबी अकादमी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश भाषा एवं कला संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग के तत्वावधान में शिमला के समर कैपिटल के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला में गेयटी में क्लासिकल म्यूजिकल फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

सीएम ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिरकत की। उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल और वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठनिया भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंजाबी अकादमी की चेयरपर्सन अनीता सिंह, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग की प्रधान सचिव उपमा चौधरी ,भाषा संस्कृति विभाग के निदेशक अरुण शर्मा, जिला भाषा अधिकारी सूर्यबंशी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। प्रवीण सुल्ताना बीते 50 वर्षों से देश-विदेशों के विभिन्न ख्याति प्राप्त मंचों पर शास्त्रीय संगीत का गायन करती आ रही हैं। 1962 में जब वह केवल 12 वर्ष की थी तो उन्होंने कोलकाता के साधा रंग म्यूजिकल फेस्टिवल में अपनी प्रस्तुति दी थी। सुल्ताना ने पांच वर्ष की आयु में अपने पिता से यह तालीम हासिल की। सुल्ताना को पदम श्री अवार्ड सन 1976 में मिला। इस वर्ष उन्हें पदम भूषण अवार्ड से भी भारत सरकार ने सम्मानित किया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटो...