पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Patients And Timardaron Will Feature Free

मरीजों व तीमारदारों को निशुल्क देंगे सुविधा, बनाई जाएगी चार मंजिला सराय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित रीजनल अस्पताल परिसर के पास सीनियर सिटीजन संस्थान द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए 4 मंजिला सराय बनाई जाएगी। इसे लिए संस्था ने सीएम वीरभद्र सिंह से बीते रोज हमीरपुर दौरे के दौरान प्रपोजल को रखा है। संस्थान ने स्वास्थ्य मंत्री कौल संह से भी मामला उठा कर शीघ्र भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग को रखा है। बीते रोज डीसी रोहन ठाकुर से भी संस्था ने मामले को उठाया है।

आधुनिक सुविधाएं जुड़ेंगी

संस्था ने 4 मंजिला भवन को यहां पुराने एक्स-रे भवन के पास बनाने की मांग उठाई है। यह भवन 1962 में बनाया गया था, उसकी जगह सराय भवन में मरीजों व तीमारदारों को रात को रहने के लिए निशुल्क खाने के अलावा ठहरने की सुविधा के अलावा दूध गर्म करने व गर्म पानी देने की भी योजना है। यही नहीं प्रथम तल पर पार्किंग की भी सुविधा रहेगी। इस समय संस्था की ओर से अस्पताल में मरीजों को तीनों समय का भोजन निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। रीजनल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से जोड़ा जाना है। ऐसे में यहां 300 बैड संख्या बढ़ाई जानी है। यहां सराय कहीं भी नहीं है। संस्था की इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि बैड़ संख्या बढने पर यहां तीमारदारों की भी वृद्धि होगी। मौजूदा समय में मरीजांे के साथ ही तीमारदार बैड पर बैठे रहते हैं। जिससे अस्पताल कर्मचारयों को भी कई बार असुविधा होती है।
रीजनल अस्पताल के पास संस्था के अध्यक्ष जीसी शर्मा डीसी रोहन ठाकुर को सराय भवन के बारे में जानकारी देते हुए।