शिमला | हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी की तरफ 20 महिलाओं के साक्षात्कार लिए गए थे। जिन में से 8 महिलाओं को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इसमें इंदू पटियाल, राजेश्वरी, आशा कंवर, कविता कंवर, शकुंतला, चंद्रप्रभा नेगी, विद्या जार के नाम शामिल है।
रविवार को दिल्ली में पार्टी कार्यालय में हुए इंटरव्यू में भाग लिया। पार्टी हाईकमान की तरफ से जल्द ही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा का ऐलान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू औ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की भी सहमति ली जाएगी।
एक सप्ताह के भीतर अध्यक्ष की घोषणा
प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय में हाल ही में अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। इसमें प्रदेश से 20 महिला नेत्रियों ने भाग लिया था। महिला कांग्रेस की प्रभारी की देखरेख में यह इंटरव्यू लिए थे। इन में से 8 के नामों को फाइनल किए गए थे। इंटरव्यू में महिला नेत्रियों के पार्टी के प्रति कार्य और निष्ठा की कसौटी पर खरी पाई गई। जिन्हें इंटरव्यू के लिए दिल्ली बुलाया गया। एक सप्ताह के भीतर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा की घोषणा की जाएगी।