पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य के एक लाख पेंशनरों को मिला सात फीसदी डीए

राज्य के एक लाख पेंशनरों को मिला सात फीसदी डीए, मई 2015 में होगा लागू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के बाद पेंशनरों को भी 7 फीसदी डीए की किस्त जारी करने का फैसला लिया है। प्रधान सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मई 2015 से पेंशनरों को बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। इसमें डीए को जोड़ दिया जाएगा।

पहली जुलाई 2014 से अप्रैल 2015 तक 10 माह डीए एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। डीए के भुगतान से सरकारी कोष पर सालाना 150 करोड़ रुपए से अधिक का बोझ पड़ेगा। राज्य में इस समय करीब 1.5 लाख पेंशनर है, इन्हें डीए का लाभ मिलना है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को पहले ही डीए के किश्त जारी करने की घोषणा आैर अधिसूचना जारी कर दी थी, लेकिन पेंशनरों के इस लाभ के मिलने पर असमंजस ही था।

वित्त विभाग ने शनिवार को पेंशनरों को भी डीए की सात फीसदी देय किश्त देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के 1.86 लाख सरकारी कर्मचारियों को मई 2015 में डीए का कैश भुगतान होगा, जबकि एरियर की राशि को जीपीएफ में डाला जाएगा।