पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फोरलेन में किसानों ने मांगा 70 प्रतिशत रोजगार, जमकर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेरचौक। डडौर से नागचला के बीच बनाए जा रहे फोरलेन के निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार देने की मांग काे लेकर लोगों ने डडौर साइट पर धरना प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य को भी रोका। हिमाचल किसान सभा के बैनर तले आयोजित धरने प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। लोगों ने रोजगार की मांग व हाईवे निर्माण कार्य से प्रभावित लोगों के हितों को सुरक्षित करने की मांग को लेकर उग्र हुए लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया व निर्माण कार्य में लगी कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे लोग मांग कर रहे है कि डडौर से नागचला के बीच बन रहे लगभग 5 किमी लंबे फोरलेन के निर्माण कार्य से उनका जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। किसान सभा के अध्यक्ष परसराम ने बताया कि डडौर में धरना प्रदर्शन किया गया है। लोगों की मांगों को जल्द सरकार व नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने शीघ्र पूरा नहीं किया जो लोग कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी, प्रशासन व सरकार की होगी।
फोटो- डडौर में किसान सभा के बैनार तले प्रदर्शन करते बल्ह के लोग।