पहली बर्फबारी मेंे कई सड़कें हुई बंद
रोहडू क्षेत्र में कई पेयजल योजनाएं हुई जाम
तापमानमें आई भारी गिरावट के चलते अप्पर शिमला कड़ाके की ठंड की चपेट में गया है। हाड कांपा देने वाली ठंड के चलते क्षेत्र में सुबह शाम को लोगों का घर से बाहर निकलना मुशाकिल हो गया है। सर्दी के चलते स्थानीय अस्पताल में भी खांसी, बुखार दमे के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों को सर्दी से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। 0 से 5 डिग्री सैल्सियस पहुंचा तापमान क्षेत्र में सुबह शाम का तापमान लुढ़क कर शून्य से पांच डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे कई पेयजल स्रोत पेयजल येाजनाएं जमनी शुरू हो गई है। पेयजल योजनाओं के जम जाने के कारण लोगों को कई स्थानों पर पानी की किल्लत का सामना भी करना पड़ रहा है। सर्दी का प्रकोप बढ़ जाने के कारण क्षेत्र में लोग दोहरे गर्म वस्त्र पहनने को विवश हो गए हैं। क्षेत्र में बारिश होने के साथ ही पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है।
कुमारसेन : कुमारसैन बाजार में शनिवार को रूक-रूक कर बर्फ पड़ी।
शनिवार को पहली बर्फबारी के बाद ठियोग की चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली।
शिमला |कुल्लू एनएच मेंे सबसे कम समय में जोड़ने वाला एनएच 305 बंद जलोड़ीजोत में करीव आधा फुट बर्फबारी से एनएच 305 पर यातायात बंद आनी क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाको में शनिवार सुबह से हो रही सीजन की पहली बर्फबारी से सैंज-आन-औट एनएच 305 वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिससे जिला मुख्यालय कुल्लू काआउटर सिराज क्षेत्र के आनी और निरमंड ब्लॉक की 58 पंचायतों की जनता का संर्पक कट गया है। शाम तक आनी केे 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रे पर करीव एक फुट बर्फ जमा हो चुकी थी। सुबह से ही हो रही बर्फबारी के कारण करीव दस बजे के बाद मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। वहीं इस मार्ग हो रहे कुल्लू में स्थित केंद्र में टेट की परीक्षा देने जा रहे परिक्षार्थी यों और अन्य लोगों को भारी दिक्कत पेश आई। उन्हें अब वाया रसोग-रोहांडा मंडी या वाया शिमला बिलासपुर हो कर कुल्लू पहुंचना पड़ेगा। जिस के कारण उन्हें एक से डेढ़ सौ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर भी तय करना पड़ेगा। वहीं आनी के जलोड़ीजोत पर करीव आधा फुट,खनाग में करीव तीन इंच, टरासी, पनेउ में तीन इंच, बुच्छेरचूढ में करीव सात इंच बर्फबारी हो चुकी है जबकी बर्फबारी का गिरना अभी जारी ह