- Hindi News
- 2 अक्टूटर से शहर करेगा गोल्फ कार्ट में सफर
2 अक्टूटर से शहर करेगा गोल्फ कार्ट में सफर
राष्ट्रपितामहात्मागांधी के जन्म दिवस के मौके पर शहर को लोगों को गोल्फ कार्ट में सफर करने का मौका मिलेगा। नगर निगम प्रशासन की ओर से चार रूटों पर गोल्फ कार्ट पहली बार इसी दिन चलाई जाएगी। लंबे समय से शहर में गोल्फ कार्ट चलाए जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन सितंबर माह में प्रशासन की ओर से दिखाई गई चुस्ती के चलते गोल्फ कार्ट को चलाए जाने की योजना को सिरे चढ़ाया जा रहा है। गोल्फ कार्ट को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू में चार प्रतिबंधित मार्गों में चलाया जाएगा। इसके बाद यदि यह योजना सफल होती है तो इसे नगर निगम के सभी वार्डों के लिए चलाया जाएगा।
25को किए जाएंगे टेंडर : चारप्रतिबंधित मार्गों में गोल्फ कार्ट चलाए जाने के टेंडर 25 सितंबर को किए जाएंगे। शहर में गोल्फ कार्ट चलाए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से 11 सितंबर को प्री बिड का आयोजन किया गया था। इस दौरान दिल्ली की एक कंपनी ने भाग लिया था। प्री बिड में कंपनी ने गोल्फ कार्ट को चलाए जाने और उसकी क्षमता के बारे में निगम अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की थी।
इनरूटों पर चलेगी गोल्फ कार्ट : गोल्फकार्ट को पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर चार रूटों पर चलाया जाएगा। इनमें लिफ्ट से छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार से संजोली, तारघर से बालूगंज के रूट शामिल हैं। प्रशासन ने योजना के शुरुआती दौर पर 12 गोल्फ कार्ट चलाने की योजना तैयार की है। प्रत्येक रूट पर चार चार गोल्फ कार्ट चलाए जाने की योजना है। इसके बाद सवारियों को देखते हुए इनकी संख्या को बढ़ाया जाएगा। कार्ट में 8 से 12 लोगों के बैठने की व्यवस्था हो सकती है। नगर निगम प्रशासन की ओर से शिमला शहर को प्रदूषण रहित यातायात के साधन देने के लिए गोल्फ कार्ट को चलाए जाने की योजना तैयार की है।
2 को नई योजनाएं होगी शुरू
2अक्टूबर शिमला में नई योजनाएं शुरू करने के लिए शुभ है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के महत्व को देखते हुए इसी दिन शिमला शहर के धूम्रपान रहित घोषित किया गया था। इसके अलावा प्लास्टिक रहित शिमला की घोषणा भी इसी दिन की गई है। इस दिन की महत्तता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने भी शहर में गोल्फ कार्ट सेवा इसी दिन शुरू करने की योजना तैयार की है।
^गोल्फ कार्ट सेवा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के मौके पर शुरू करने की योजना तैयार की गई है। सभी औपचारिकताएं पू