- Hindi News
- बेडमिंटन में कोटशेरा संजौली कॉलेज की जीत
बेडमिंटन में कोटशेरा संजौली कॉलेज की जीत
कोटशेराकाॅलेज में अंतर महाविद्यालय बेडमिंटन प्रतियोगिता आरंभ हो गई है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के कॉलेजों सहित विवि की पुरुष और महिला वर्ग की 46 टीमें भाग ले रही हंै। प्रतियोगिता का शुभारंभ एचपीयू फिजिकल एजुकेशन के निदेशक डाॅ. रमेश चौहान ने किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में चार मुकाबले हुए। इसमें प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कोटशेरा और बासा कॉलेज में हुआ। इसमें कोटशेरा कॉलेज ने बासा काॅलेज को 3-0 से मात दी। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला संजौली काॅलेज और शाहपुर के बीच हुआ, जिसमें संजौली कॉलेज ने 3-0 से शाहपुर काॅलेज को हराया। प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला भी पुरुष वर्ग में इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज और इविनंग कॉलेज शिमला में हुआ। इसमें मेडिकल काॅलेज विजेता रहा। चौथे मुकाबले में दौलतपुर चौक ने ऊना को 3-0 से हराया। बेडमिंटन प्रतियोगिता के लिए मेजबान कोटशेरा काॅलेज ने खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. उमा रणदेव ने मंगलवार को मुख्यातिथि, टीम इंचार्ज और प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनको शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता के दौरान हुए बेडमिंटन मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी।