मानवी संस्था ने रोपे देवदार के पौधे
मानवीसंस्था शिमला की ओर से मंगलवार को वाईडब्ल्यूसीए में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर निगम सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मानवी संस्था की अध्यक्ष कांता मिनोचा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि नरेश ठाकुर ने देवदार का पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि संस्था का यह कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने सभी को आह्वान किया कि अपने आस पास खाली जगह में देवदार और अन्य सजावट के पौधे रोपंे। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष कांता मिनोचा ने कहा कि देवदार और अन्य किस्म के सजावटी पौधे रोपे गए इन पौधों की देख रेख वाईडब्ल्यूसीए करेगी।
येरहे मौजूद
इसमौके पर रूपा शर्मा ,भारती सूद, प्रेम चौहान, सुषमा मिनोचा, डॉ. कुसुम शर्मा, अनिला कश्यप, रानी कुकरेजा, कोषाध्यक्ष आशा सूद, सीमा सूद, मंजु सूद और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
वाईडब्ल्यूसीए में मानवी संस्था द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाती महिलाएं।