- Hindi News
- मंडी में 24 को लांच होगी मोबाइल मेडिकल सेवा
मंडी में 24 को लांच होगी मोबाइल मेडिकल सेवा
हिमाचलमें स्वास्थ्य की सभी सुविधाआें से लैस मेडिकल मोबाइल सेवा की लांचिग 24 को मंडी में होगी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर इसे लांच करेंगे। इसे प्रदेश के दस जिलों में शुरू किया जाना है। इसके शुरू होने के बाद दस जिलों में महीने में दस दिन लोगों को घर के पास ही एक्सरे, ईसीजी से लेकर सभी तरह के टेस्टों की सुविधा मिलेगी। इसी वैन में एक विशेषज्ञ चिकित्सक होगा। मरीजों के टेस्ट करने के लिए एक तकनीकी कर्मचारी की तैनाती भी होगी। हिमाचल में राज्य रेडक्राॅस सोसयटी की बैठक 22 सिंतबर को होगी। चार साल बाद राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक होनी है। इसमें बजट से लेकर रेडक्राॅस के तहत चलाई जानी वाली विभिन्न योजनाआें पर चर्चा की जानी प्रस्तावित है। केेंद्र सरकार ने प्रदेश में पहले से चल रहे मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड कर इसे एम्स का दर्जा देने से इंकार किया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से अब टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला को एम्स के रूप में अपग्रेड नहीं किया जा सकेगा। इसी तरह प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों को भी अपग्रेड नहीं किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इस बारे केंद्र सरकार से मामला उठाया था।