आईजीएमसी तक लगेगी यलो लाइन
शिमला | आईजीएमसीमें इलाज करवाने आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने के लिए शिमला ट्रैफिक पुलिस की ओर से यलो लाइन में वाहनों को खड़ा करने की सुविधा दी जाएगी। शिमला ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऑकलैंड से आईजीएमसी तक यलो लाइन लगाई जाएगी। यलो लाइन में 250 से अधिक वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले इस रोड में लोगों की ओर से बेतरतीब वाहन खड़े किए जाते थे। इससे यहां पर अकसर जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा का कहना है कि आईजीएमसी में इलाज के लिए रोजाना सैकड़ों वाहन बीमारों को लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि ऑकलैंड से संजौली कॉलेज तक के खुले स्थानों पर यलो लाइन लगाकर पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।