पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 200 मीटर दौड़ में पवन ने मारी बाजी

200 मीटर दौड़ में पवन ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हेरिटेजइंस्टीट्यूट की ओर से मंगलवार को भराड़ी मैदान में खेलकूद प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल विक्रांत व्यास और प्रशासक दिलराज सिंह छिन्ना ने शिरकत की। इस मौके पर पीजी -6 और डीपी - 2 की संयुक्त टीम शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी। वहीं वॉलीबाल में इसी टीम ने अपना हुनर दिखाया। 200 मीटर दौड़ में पवन प्रथम, राजकुमार दूसरे और डिंपल तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में नरेंद्र प्रथम, डिंपल द्वितीय और डिंपल तीसरे स्थान पर रहे। कैरम प्रतियोगिता में राजकुमार और सिंकदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चैस में उतम,अनुराग प्रथम, रोहित दूसरे स्थान पर रहे। विकास और मंगलेश ने कार्यक्रम के संचालन में अपना सहयोग दिया।