बेटी नहीं तो बहू कहां से लाओगे
गंगापब्लिक स्कूल ने मंगलवार को कालीबाड़ी हॉल में वार्षिक समारोह मनाया। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने सरस्वती बंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्रों ने योगा की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं छात्रों ने बेटी नहीं तो बहु कहां से लाओगे नाटक का शानदार मंचन किया। नाटक में दिखाया गया कि एक परिवार का एक बेटा परिवार के साथ रहता है और दूसरा बेटा विदेश में रहता है।
बेटा घर पर बीमार हो जाता है। वह अस्पताल जाता है जहां उसे पता लगता है कि उसे एड्स की बीमारी है। यह खबर सुनकर उसके पिता को दिल का दौरा पड़ता है और उसकी मौत हो जाती है। उनका दूसरा बेटा विदेश में रहता है माता यह खबर अपने दूसरे बेटे को देती है। बेटा माता को कहता है कि मेरे पास आने का समय नहीं है मैं पैसे भेज दूंगा आप अंतिम संस्कार करा दो। इस पर माता को रोना आता है वह कहती है कि काश उसकी अपनी बेटी होती, जिसे जन्म लेने से पहले ही कोख में मार दिया था। आज मेरी बेटी होती तो वह मेरा साथ देती। वह अपनी घर की नौकरानी को बेटी की तरह प्यार करते हैं। इसमें संदेश दिया गया कि बेटी को बचाओ, बेटी अनमोल धन है। इसमें साहिल, भूपेश, यामिनी, गौरव, साहिल, मीनाक्षी, तनवी ने भाग लिया। वहीं छात्रों ने संस्कृत प्ले, वेस्टर्न डांस, नाटी और भांगड़ा की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
सम्मानितकिए छात्र
कार्यक्रममें स्कूल के चीफ एडवाइजर वीके शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। पिछले साल तीसरी कक्षा के हर्षिता, तनवी प्रथम, आर्यन दूसरे और आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहे थे। चौथी कक्षा में रिया पहले, स्मृति दूसरे स्थान पर, साहिल तीसरे स्थान पर, पांचवी में प्रियांश और प्रियांक प्रथम, अभिषेक दूसरे और प्रेरणा को तीसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया। छठी कक्षा में सुमन, हार्दिक प्रथम, प्रियांश दूसरे और सिद्धार्थ तीसरे स्थान पर रहे। 7वीं कक्षा में तुषार, निशांत प्रथम, ऐश्वर्या, गौरव तीसरे स्थान पर, 8वीं कक्षा में शुभम प्रथम, अनुकूल और भूपेश दूसरे और नीतिका तीसरे, 9वीं में दीक्षांत, सरिता, मीनाक्षी को क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया। 10वीं में भावुक्ता प्रथम, पंकज दूसरे और अंकिता तीसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किए गए।
वहीं आर्ट प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को भी सम्मानित किया गया। इसमें कक्षा चौथी में आ