पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युकां ने कश्मीर को भेजी राहत सामग्री

युकां ने कश्मीर को भेजी राहत सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | प्रदेशयुवा कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने बाढ़ पीडि़तों के लिए खाद्य वस्तुओं की खेप जम्मू-कश्मीर को भेजी है। राहत सामग्री में जीवन रक्षक दवाइयां, खाद्य सामग्री, शुद्ध पेयजल की बोतलों के अलावा बड़ी मात्रा में बिस्कुट एवं पाउडर दूध शामिल है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम वहां के लोगों के साथ हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना और अन्य एजेंसियों द्वारा किए गए राहत कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस समिति जम्मू-कश्मीर तथा केंद्रीय सरकार के प्रयासों में हर संभव सहयोग करेंगे।