पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद खरीदने पर इफको करेगी किसानों का बीमा

खाद खरीदने पर इफको करेगी किसानों का बीमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| प्रदेशके किसानों का अब खाद खरीदने पर बीमा भी किया जाएगा। इफको की ओर से यह लाभ किसानों को दिया जा रहा है। किसानों को खाद की खरीद पर निशुल्क दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जा रही है। खाद की एक बैग खरीदने पर चार हजार रुपए और 25 बैग पर एक लाख रुपए का बीमा किया जाएगा। इफको की ओर से यह सुविधा किसानों को अधिक से अधिक उर्वरक खरीदने के लिए दी जा रही है। साथ ही किसानों को राहत देते हुए रासायनिक उर्वरक की बिक्री पर कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इफको के राज्य विपणन प्रबंधक महेंद्र पाल शर्मा का कहना है कि किसानों को बीमा की सुविधा दी गई है।