पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडर 19 में ओवरऑल चैंिपयन खिताब मिलने पर स्वागत

अंडर 19 में ओवरऑल चैंिपयन खिताब मिलने पर स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तकलेचमें संपन्न जिला अंडर 19 स्कूली छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग के खिलाड़ियों के मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस स्कूल ने इन खेलों में ठियोग खंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कबड्डी और खो-खो में प्रथम स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन में इस स्कूल के छात्र दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा इस स्कूल के छात्रों ने मार्च पास्ट में प्रथम और कुश्ती में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा इसी स्कूल ने अंडर 14 खेलों में लोकनृत्य का प्रथम पुरस्कार भी जीता। इस स्कूल के कबड्डी टीम के छात्रों रोहित वर्मा,अमन वर्मा और अंकुश को राज्य स्तरीय खेलों के लिए जिला शिमला की टीम में चुना गया। खो-खो में अक्षय खांची, भुवनेश्वर शर्मा, आशीष और सोमराज को बैडमिंटन में जिला शिमला की टीम में चुना गया। समारोह में प्रधानाचार्य नरेन्द्र वर्मा और एसएमसी अध्यक्ष शी ने कोच डीईपी प्रमोद चौहान,पीईटी देवेन्द्र शीला वर्मा ने संगीत के कोच प्रदीप शर्मा और कबड्डी के कोच संदीप बरेट को बधाई दी और सभी विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

िठयोग िवजेताखिलाडि़यों के साथ ग्रुप फोटो कराता स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र वर्मा अन्य अध्यापकगण