प्राकृतिक आपदा पर राजनीति करें भाजपा
राज्यविपणनबोर्ड के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट, भवन एवं सनिर्माण कामगार बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह आैर वन निगम के केवल सिंह पठानिया ने प्राकृतिक आपदा को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी की निंदा की है। साथ ही दावा किया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई है। कांग्रेसी नेताआें ने कहा भाजपा को प्रदेश के लोगों की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है। भाजपा नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए बयानवाजी कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।