पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तराखंड में खाता भी नहीं खोल पाई भाजपा

उत्तराखंड में खाता भी नहीं खोल पाई भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | कांग्रेसपार्टी ने कहा कि विस उप चुनाव के नतीजों ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में हुए उप चुनाव में भाजपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी। बिहार में भी इन्हें करारा झटका लगा। उप चुनाव के नतीजों ने केंद्र में भाजपा सरकार के मात्र चार माह के शासनकाल की देश की जनता के सामने पोल खोल कर रख दी है। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। देश की जनता हर दिन महंगाई भ्रष्टाचार के बोझ तले दबती जा रही है और मोदी सरकार जनता को राहत प्रदान करवाने के लिए कोई भी विशेष कदम नहीं उठा पा रही है।