- Hindi News
- आज डेढ़ साल बाद खुलेगा महासंघ के दफ्तर का ताला
आज डेढ़ साल बाद खुलेगा महासंघ के दफ्तर का ताला
महासंघदफ्तरपर डेढ़ साल पहले लगाया ताला बुधवार को खोल दिया जाएगा। महासंघ के दोनों धड़ों में समझौता होने के बाद सरकार ने इस की मंजूरी दे दी है। बुधवार को महासंघ सचिवालय के बाहर रैली निकालेगा। प्रदेश के सभी जिलों से कर्मचारी रैली में भाग लेंगे। समझौता होने के पहली बार कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा महासचिव गोपाल कृष्ण दफ्तर में कार्यभार संभालेंगे। दोनों ही धड़ों के पदाधिकारी इस रैली में भाग लेने के लिए शिमला पहुंचेंगे। रैली के बाद कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक करवाने की मांग की जाएगी।
पदोंपर अभी भी असमंजस बरकरार : रैलीके बाद महासंघ पदाधिकारियों की सूची कार्मिक विभाग को भी सौंपेगा। दोनों धड़ों में समझौता हो गया है, कौन सा पद किस को मिलेगा इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष के बाद कार्यकारिणी में कौन सा पद किस धड़े के पदाधिकारी को मिलेगा यह तय नहीं है। जिला कार्यकारिणियों में विवाद होने के चलते महासंघ ने इस का विकल्प निकाल लिया है। बैठक के लिए तैयार किए जा रहे एजेंडे को अंतिम रुप दे दिया है। एजेंडे में मुख्य मांग 4-9-14 का लाभ 2006 से देना, रिटायरमेंट ऐज को 60 साल करना प्रमुख रहेगा।