जेएंडके बाढ़ पीड़ित के लिए दिए 1 करोड़
शिमला | मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से जम्मू-कश्मीर सरकार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए एक करोड़ का चेक भेजा है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में वर्षा और बाढ़ से हुई भारी क्षति से हिमाचल प्रदेश के लोग चिंतित और दुखी हैं। आपदा और दुख की इस घड़ी में प्रदेश के लोगों की संवेदनाएं और सहयोग जम्मू-कश्मीर के भाई-बहनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विपदा और दुख के इस दौर में जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए हर संभव सहायता और सहयोग करेगी।