- Hindi News
- क्षत विक्षप्त हालत में मिला बेगमा के कातिल का शव
क्षत-विक्षप्त हालत में मिला बेगमा के कातिल का शव
दाेनों बहनों पर किया था हमला
आईटीआईथलौटमें कम्प्यूटर कोर्स करने वाली थाची के गुराहण गांव की चचेरी बहनें मथुरा देवी और बेगमा देवी 6 सितंबर को सुबह आईटीआई रही थी। थाची के दाडूधार के पास युवक तेज राम ने दोनों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को मरा समझ वह भाग निकला। लोगों ने दोनों को लहूलुहान अवस्था में मंडी अस्पताल पहुंचाया।
बेगमाकी आईजीएमसी में मौत
बेगमाकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया था। यहां 9 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया जबकि दूसरी छात्रा मथुरा देवी मंडी जोनल अस्पताल में उपचाराधीन है।
आधारकार्डसे हुई शिनाख्त
तेजरामका शव की शिनाख्त जेब से मिले आधारकार्ड से की गई है। आरोपी ने आत्महत्या की है या फिर भागते समय ढांक से गिर कर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये बात साफ हो पाएगी। मोहितचावला, एसपीमंडी।
भास्कर न्यूज | मंडी
दाडूधारमेंचाकू से दो छात्राओं पर हमला कर एक छात्रा की मौत के आरोपी तेज राम का शव 10 दिन बाद क्षत-विक्षप्त सराज के बसाणा गांव के बकाहड़ी नाले में मिला। प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल मंडी भेज दिया है। शव की शिनाख्त जेब में मिले आधारकार्ड से हुई है। आशंका है कि बेगमा और उसकी चचेरी बहन मथुरा पर हमला करने के बाद तेजराम घटनास्थल से फरार होने के बाद को चाकू मार या फिर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। या भागते समय वह ढांक से फिसल पड़ा।
ग्रामीणोंने दी शव की सूचना
मंगलवारसुबह बसाण गांव के लोग सायर उत्सव के दौरान देवता के पूजा के लिए जा रहे थे। वकाहड़ी नाला में उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। देखा तो वहां एक शव था। मुराह पंचायत के प्रधान हेमसिंह ने इसकी सूचना पुलिस थाना औट को दी। एसएचओ अनिल के नेतृत्व में टीम ने शव को कब्जे में ले लिया।
मौकेसे बरामद हुआ हथियार
पुलिसने शव के आस-पास तलाश की तो उसे एक तेजधार हथियार मिला। माना जा रहा है कि इसी हथियार से आरोपी ने हमले किया था। फॉरेंसिंक टीम ने हथियार सहित डीएनए प्रोफाइलिंग और अन्य सबूत कब्जे में लेकर जांच को भेज दिए हैं। आरोपी युवक के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है।