जम्मू से घर आने पर को यात्रा मुफ्त
शिमला | जम्मू-कश्मीरसे हिमाचलियों को घर आने के लिए निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर से हिमाचली लोगों को प्रदेश आने के लिए अगले 10 दिनों तक निगम की बसों में मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ये सुविधा 17 से 26 सितंबर तक हिमाचलियों को प्रदेश में विभिन्न शहरों में घरों तक आने के लिए दी गई है।