पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडबॉल में शिमला ने मंडी को हराया

हैंडबॉल में शिमला ने मंडी को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीवगांधीडिग्री कॉलेज जोगेंद्रनगर में मंगलवार को तीन दिवसीय इंटर कॉलेज हैंडबाॅल प्रतियोगिता हुई। जिसका शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस. चंदेल ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी वह उम्मीद जताई कि वह खेलों में अनुशासन बनाए रखेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रेस प्रभारी चेतना शर्मा ने बताया कि इस हैंडबाॅल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं दोनों हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कुल 24 कॉलेजों के छात्र पहुंचे हैं, जिसमें 14 टीमें छात्रों की 10 टीमें छात्राओं की हैं।

पहला मैच मंडी कन्या कॉलेज शिमला की छात्राओं के बीच हुआ जिसमें शिमला की टीम 1-0 से विजयी हुई। वहीं दूसरा मैच ढलियारा कॉलेज प्रदेश विश्वविद्यालय की छात्र टीम के बीच हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय की टीम विजयी रही।