पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्‌डी में शिमला बना चैंपियन

कबड्‌डी में शिमला बना चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोगेंद्रनगरकेकन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल में पिछले पांच दिनों से चली रही प्रदेश स्तरीय छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर डीसी मंडी संदीप कदम ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब पढ़ाई को सबसे ज्यादा तब्ज्जो हर मां-बाप अपने बच्चों को देता था, मगर आज वक्त बदल गया है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लें। उन्होंने कहा कि आज हमारे छात्र-छात्राएं जो भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र के लिए खेल रहे है वह भी राष्ट्र निर्माण का ही कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने शारीरिक शिक्षकों से आह्वान किया कि वह ग्रामीण स्तर पर छुपी प्रतिभाओं को तलाशने में अपनी भूमिका निर्वाहन करें ताकि इन छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर अच्छा प्रदर्शन करने वालों खिलाडि़यों के लिए नौकरी में 3 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्रदान की है।

उन्होंने मेधावी छात्रों सम्मानित किया। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य नगेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री एजूकेशन आरपी विद्यार्थी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

फाइनल मुकाबलों में वॉलीबाल प्रतियोगिता में सिरमौर ने शिमला को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बॉस्केटबॉल में ऊना ने कुल्लू, बेडमिंटन में शिमला ने मंडी को, खो-खो में सिरमौर ने शिमला को, कबड्डी में शिमला ने सिरमौर को, हैडबाॅल में सोलन ने ऊना को पराजित किया। हॉकी में सिरमौर ने कांगड़ा को, योगा में मुस्कान जिंटा शिमला प्रथम हमीरपुर की खुशी द्वितीय स्थान पर रही। योगा कलात्मक में उर्वशी शिमला प्रथम रविता हमीरपुर द्वितीय स्थान पर रही। मार्च पास्ट में शिमला प्रथम मंडी दूसरे स्थान पर रहा। वहीं अनुशासन में किन्नौर ने पहले स्थान पर रह कर बाजी मारी।

जोगेंद्रनगर: कबड्‌डी में विजेता शिमला की टीम को पुरस्कार देते मुख्याितथि।