पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मशाला ने एचपीयू को हराकर मैच जीता

धर्मशाला ने एचपीयू को हराकर मैच जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहाविद्यालय रिकांगपिओ में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज वुमेन वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन वीरवार को विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने किया। नेगी ने तीन दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रिकांगपिओ महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि दूरदराज जिला होने के बावजूद भी इस तरह के इंटर कालेज स्तर पर वालीबाल प्रतियेागिता का अायोजन करवाया गया है। कई मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद स्थानीय कालेज प्रशासन ने छात्राओं को बेहतर सुविधा प्रदान किया है।

नेगी ने कहा कि जिला किन्नौर के महाविद्यालय में करीब 12 लाख व्यय कर शीघ्र ही बास्केटवॉल कोट का निर्माण भी किया जा रहा है। नेगी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडि़यों को खेल भावना से खेलने पर बधाई दी। तीन दिवसीय फाइनल मैच राजकीय कॉलेज धर्मशाला एचपीयू शिमला के बीच हुई। मैच को देखेने के लिए रिकांगपिओ कालेज मैदान खचाखच भरा था। मेच बेस्ट आफॅ फाईव का था। धर्मशाला ने तीन शिमला ने एक सेट जीता धर्मशाला कॉलेज विजयी रहा।

पुरस्कारबांटे

इसीतरह तीसरे स्थान के लिए राजकीय महाविद्यालय मंडी आरकेएमवी शिमला के बीच हुई। जिस में आरकेएमवी शिमला विजयी हुआ। मुख्य अतिथि ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधान खंवागी ललिता पंचारस सहित गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

इंटर कॉलेज वुमेन वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन वीरवार पर विस उपाध्यक्ष विजेताओं को ट्राफी देते हुए