पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएफआई ने लाठीचार्ज की निंदा की

एसएफआई ने लाठीचार्ज की निंदा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस िसतंबर-अक्टूबर में

नाहन| हिमाचलप्रदेश राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला डायरेक्टर एलीमेंटरी उपमंडल और जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन सितंबर अक्टूबर माह में करेगा। उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम के तहत संगड़ाह उपमंडल की साइंस कांग्रेस का आयोजन नौहराधार 23 से 24 सितंबर तक होगा। राजगढ़ उपमंडल की प्रतियोगिता 29 से 30 सितंबर तक सानियो दीदग में होगी। इसी प्रकार पांवटा साहिब खंड की प्रतियोगिता 9 10 अक्टूबर को तारूवाला छात्र पाठशाला में होगी। नाहन उपमंडल की प्रतियोगिता 14 15 अकटूबर को एसवीएन पब्लिक स्कूल में होगी।

पांवटा साहिब| गुरुगोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय की एसएफआई ने बुधवार को विवि मे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। पांवटा कालेज इकाई के अध्यक्ष इरफान ने कहा कि एसएफआई फीस वृद्धि वापस लेने चुनाव को प्रत्यक्ष रुप से करवाए जाने की मांग कर रही है। मगर विवि के कुलपति एडीएन वाजपेयी द्वारा एसएफआई के कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। एसएफआई के चार छात्रों को पुलिस ने हिरासत मे लिया है। छात्र नेताओं का कहना है कि अगर इन छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो एसएफआई पांवटा साहिब मे भी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।