आग से बचने के उपाए बताए गए
हिमाचलप्रदेश विश्वविद्यालय के यूजीसी के एकेडमी स्टाफ में देश के विभिन्न कॉलेजों से आए लगभग 78 प्राध्यापकों और लेक्चरर के लिए तीन सप्ताह के लिए कोर्स चल रहा है रिफ्रेशर कोर्स में सुबह के सत्र में डिविजनल फायर आफिसर जेसी शर्मा ने डिजास्टर के समय होने वाले जान और माल की के नुकसान को कम करने के लिए टिप्स दिए। आपातकाल के दौरान अपनाए जाने वाले तरीके के बारे में जानकारी दी। इसके साथ डिजास्टर एवं भूकंप के दौरान भवनों वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए इवैक्यूवेशन प्लान और ड्रिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उप-अग्निश्मन अधिकारी डीसी शर्मा ने आग के प्रकार, वर्गीकरण और विभिन्न प्रकार की आग, अलग अलग प्रकार के फायर एक्सिटग्यूशर को प्रयोग करने की विधि और तरीके सिखाए।वहीं खुले मैदान में आग के प्रकार डेमोस्ट्रेशन दिया। इस मौके पर प्रोफेसर डीडी शर्मा चेयरमेन ज्योग्राफी कोर्स कॉर्डिनेटर,और प्रोफेसर वीएस मारह निदेशक एकेडमिक स्टाफ कॉलेज ने अग्निशमन स्टाफ और उनकी टीम का जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया।
िहमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एेकेडमी स्टाफ काे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अधिकारियांे ने आग बुझाने के तरीके बताए।