घुमारवीं के लक्की ने जीता दंगल
ऊना हैंडबाॅल में चैंपियन
जोगेंद्रनगरके राजीव गांधी डिग्री कॉलेज में पिछले तीन दिनों से चली रही छात्रों छात्राओं की इंटर कालेज हैंडबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में छात्र वर्ग में ऊना ने एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं भटोली कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। छात्राओं का फाइनल मुकाबला बिलासपुर कॉलेज ऊना के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर ने ऊना को हराकर जीत का स्वाद चखा। इसमें पीजी सेंटर शिमला तीसरे स्थान पर रहा। आज के मुख्यातिथि कॉलेज से हाल ही में सेवानिवृत हुए आरपी ठाकुर रहे जिन्होंने विजय रही टीमों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कॉलेज की जिंदगी को छात्रों की जिंदगी में सबसे बेशकीमती बताया उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय होता जब छात्र अपने भविष्य का निर्णय करता है। ऐसा देखा गया है इस उम्र में कई बार छात्र गलत संगत में फंस जाते है उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह अपने मां-बाप के सपनों को सच करने के लिए अपनी भूमिका का निर्वाह करें। उन्होंने विजय रहे खिलाड़ियों को बधाई दी।
बिझड़ी में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स प्रतियोगिता में धमरोल स्कूल विजेता टीम टीचर्स के साथ।
धमरोल की विजेता टीम
जोगेंद्रनगर: इंटर कालेज हैंडबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में छात्र वर्ग में ऊना ने एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाय।
धर्मपुर | जिलायुवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर धर्मपूर ब्लॉक में खंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन सीनियर सेकंडरी स्कूल हिउण पैहड़ में हुआ। समारोह में स्थानीय स्कूल के प्राधानाचार्य सुदर्शन सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से युवा संयोजक सुरेश कुमार और युवा स्वयंसेवी धर्मपुर ब्लॉक ज्योति ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। समारोह में लोकनृत्य और लोकगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देकर खूब समा बांधा। इस दौरान समारोह में लोकनृत्य प्रतियोगिता में सीसे स्कूल हिउण पैहड़ की टीम ने पहला और युवक मंडल बनेरड़ी के कलाकारों ने दूसरा स्थान हासिल किया।
नादौन| युवमैहरे| बड़सर सीनियर सेकंडरी स्कूल में अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को कोच अजय कुमार पंकज कुमार ने खो-खो और सुनील जोगिंद्र