पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 को होगी वर्कर यूनियन की बैठक

23 को होगी वर्कर यूनियन की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | इंटकसे संबद्ध ऑल हिमाचल पीडबल्यूडी, आईपीएच एंड कांट्रेक्चुअल वर्कर यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 23 सितंबर को सुबह 10 बजे शिमला के राजीव भवन में होगी। यूनियन के सचिव प्रेमलाल भाटिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सीताराम सैणी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आईपीएच मिनिस्टर विद्या स्टोक्स बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। बैठक के दौरान आईपीएच विभाग में पंचायतों के माध्यम से नियुक्त पार्ट टाइम वाटर गाडर्स को दैनिक भोगी बनाने, विभाग में फोरमैन के पद सृजित करने, कार्य निरीक्षक के रिक्त पद पदोन्नति से भरने तथा पीडबल्यूडी की तर्ज पर पर ड्राइवरों को पदोन्नत करने जैसी मांगों पर चर्चा की जाएगी।