- Hindi News
- लोअर बाजार सहित कई क्षेत्रों में नहीं आया पानी, आज भी रहेगी परेशानी
लोअर बाजार सहित कई क्षेत्रों में नहीं आया पानी, आज भी रहेगी परेशानी
शहरमें बुधवार को कई घराें में पानी नहीं आया। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी का संकट वीरवार को भी रहेगा। 66 केवी विद्युत उपकेंद्र गुम्मा में रखरखाव के कार्य के चलते बुधवार को गिरि और गुम्मा पेयजल योजनाओं में विद्युत आपूर्ति ठप रही।
इन पेयजल योजनाओं में दोपहर एक से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। इस कारण पंपिंग नहीं हो पाई। इससे सेंट्रल जोन, चौड़ा मैदान जोन और संजौली, ढली तथा लक्कड़ बाजार में रहने वाले लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।
गिरि परियोजना से पानी की पंपिंग होने से रोड, कृष्णानगर, लोअर बाजार, राम बाजार, गंज बाजार, लक्कड़ बाजार, कैथू, अनाडेल, नाभा, फागली, टूटीकंडी, पांजडी, टुटू, बालूगंज, समरहिल, चौड़ा मैदान और आसपास के क्षेत्रों में पानी नहीं आया। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा कि आईपीएच की पंपिंग पर ही सप्लाई निर्भर करेगी।
बुधवार को शहर में पानी की किल्लत के चलते चक्कर में पानी की सप्लाई देता नगर निगम का पानी का टेंकर।