बच्चों से जबरन मंगवाई जा रही भीख:समिति
शिमलाबाल कल्याण समिति के बेंच ऑफ़ मेजिस्ट्रेटस की बैठक बुधवार को शिशुगृह,यूएस क्लब में अध्यक्ष अब्दुल वहीद खान एवं सदस्यों सुभाष वर्मा, रूनम कौशिक, मंजू सागर और सपना बंटा की उपस्थिति में हुई। बैठक में नागरिकों और प्रशासन को बाल अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत स्थापित की गई बाल कल्याण समिति, शिमला (बेंच ऑफ़ मेजिस्ट्रेटस) के अध्यक्ष ए. वहीद खान एवं सदस्यों सुभाष वर्मा, रूनम कौशिक, मंजू सागर तथा सपना ने स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग के ध्यानार्थ शिमला में बच्चों के प्रति हो रहे अन्यायों को उजागर करते हुए बताया कि शहर में गली मोहल्लों में धार्मिक पर्वों के नाम परजुवेनाइल (नाबालिग) से चंदा इकट्ठा करवाया जाता है। इससे बाल अधिकारों का हनन होता है बाल कल्याण समिति ने यह भी खुलासा किया की शिमला में कई स्थानों पर बच्चों से जबरन भीख मंगवाई जा रही है शहर के प्रमुख स्थानों पर ऐसे बच्चों को बैठे देखा जा सकता है।