- Hindi News
- 150 साल पूरे होने पर चेल्सी में 27 से कार्यक्रम
150 साल पूरे होने पर चेल्सी में 27 से कार्यक्रम
कान्वेंटजीजस एंड मेरी चेल्सी स्कूल के 150 वर्ष उपलक्ष्य में क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राज्यपाल उर्मिला सिंह भी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। वहीं कार्यक्रम ऑल ओवर इंडिया प्रिंसिपल, पुराने प्रिसिंपल, शिमला के डायलिसिस , पादरी,सहित अन्य भी शिरकत करेंगे। इस दौरान 27 और 28 सितंबर को समारोह के दौरान कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ घंटे की प्रार्थना सभा से होंगी इसके बाद दोपहर दो बजे डांस ड्रामा प्रेम सरिता का मंचन किया जाएगा। इसमें संस्थापक सेंट क्लोडिन के जीवन शैली पर प्रकाश डाला जाएगा। इससे पहले छात्राएं वेलकम डांस करेंगी। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे।