पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसों के लिए सरकार जिम्मेदार: भाजपा

हादसों के लिए सरकार जिम्मेदार: भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहियां बस हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे पूर्व सीएम पीके धूमल।

शिमला | भाजपाअध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश में बढ़ रही बस दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता प्रकट कर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा ने बिलासपुर में बस दुर्घटना को लेकर सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठे रहे दो अधिकारियों को दुर्घटना स्थल पर भेजकर सरकार अपने दायित्व से मुंह मोड़ रही है। मुख्यमंत्री को स्वयं घटना स्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए था ताकि मृतक परिवारों और घायलों को तुरंत फौरी राहत दी जा सकती।