पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्टूबर में शुरू होगा टीकेएच का निर्माण

अक्टूबर में शुरू होगा टीकेएच का निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
324करोड़ रुपए की ठियोग-कोटखाई-हाटकोटी(टीकेएच) सड़क के निर्माण का कार्य सरकार पहली अक्टूबर से शुरू करेगी। सरकार ने सड़क के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर दी है। 80 किलो मीटर इस सड़क का निर्माण कार्य कंपनी चरणबद्ध तरीके से करेगी। जिसे दो भागों में बांटा गया है।

निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं सड़क की मॉनिटरिंग करेंगे। ताकि कंपनी तय समय में सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर सके मुख्यमंत्री 30 सितंबर से दो दिवसीय ऊपरी शिमला के दौरे पर है इस दौरान वह यहां पर जहां जनहित की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद््घाटन लोकार्पण करेंगे वहीं वह सड़क की हालत का भी जायजा लेेगें सरकार ने जिस सीएंडसी कंपनी का सड़क के निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा है उसे सरकार ने तीस महीने का समय दिया हुआ है। जिसमें से सात महीने का समय गुजर चुका है और कंपनी अभी तक काम शुरू नहीं कर पायी है। सेब सीजन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है एेसे में सरकार ने कंपनी को पहली अक्टूबर से सड़क का निर्माण कार्य आरंभ करने को कह दिया है

खड्डापत्थर तक होगा काम

सरकारने कंपनी को पहले चरण में ठियोग से खड्डा पत्थर तक 48 किलो मीटर सड़क के निर्माण कार्य का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है कंपनी को इस काम के लिए जुलाई 2015 तक का समय तय कर दिया है जिसमें कंपनी को सड़क चका चक करके देनी होगी इस को कंपनी चरणबद्ध तरीके से करेगी

बांटापहले चरण का काम

पहलेचरण का काम कंपनी ने तीन माइल स्टोन में बांटा है। यह ठियोग से हूली , हूली से निहारी तथा निहारी से खड़ा पत्थर तक है।

इसके लिए कंपनी को सरकार ने जुलाई तक का समय दिया है। इस सड़क की कुल लंबाई 48 किलो मीटर है। जिस पर कंपनी शीघ्र काम शुरू कर रही है।

उखाड़ी जाएगी सड़क,

कंपनीठियोग हाट-कोटी सड़क काे एक लेवल पर लाने के लिए कंपनी पहले पूरी सड़क को उखाड़ेगी जिस पर लोकनिर्माण विभाग पहले करीब आठ करोड़ रुपये व्यय कर चुका है तकनीकी तौर पर सड़क को बनाने के लिए पूरी सड़क काे उखाड़ा जाएगा।

कंपनी से कह दिया

पहलीअक्टूबरसे कंपनी को ठियोग हाट-कोटी सड़क का निर्माण कार्य आरंभ करने को कह दिया है। मुख्यमंत्री खुद इस सड़क की मानिटरिंग करेंगे। रोहितठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव हि.प्र.

32 िक.मी करना है काम

कंपनीको दूसरे चरण में खड़ा पत्थर से लेकर रोहड़ू तक करीब 32 किलो मीटर तक काम