पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोकेशनल संस्थान को जमीन देगी सरकार

वोकेशनल संस्थान को जमीन देगी सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकारने प्रदेश में महिलाओं के लिए रीजनल वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थान की स्थापना को लेकर केंद्र सरकार को एक रुपये लीज पर जमीन देने की अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। मंत्रीमंडल की बैठक में यह जमीन केंद्र को एक रुपये लीज पर देने की मंजूरी मिली है। केंद्र यह संस्थान शिमला के घणहाट्टी में खोलेगा जो प्रदेश का अपनी तरह का पहला प्रशिक्षण संस्थान होगा। जहां पर महिलाएं व्यवसायिक प्रशिक्षण ग्रहण कर सकेगी। यहां से प्रशिक्षण ग्रहण करने के बाद महिलाएं सीधे आईटीआई में इनस्ट्रक्टर लग सकेगी या अपना अलग से व्यवसाय करने में सक्षम होगी। प्रदेश में अभी महिलाओं को प्रशिक्षण ग्रहण करने के लिए राज्य से बहार जाना पड़ता है जो उनके लिए आसान काम नहीं है। इससे उनका समय और पैसा दोनों ही बर्बाद हो रहा था। केंद्र सरकार ने प्रदेश की उन महिलाओं को बड़ी राहत प्रदान की है जो स्वरोजगार की चाह में व्यवसायिक प्रशिक्षण ग्रहण करना चाहती है। इस संस्थान के खुलने के बाद महिलाएं अब प्रदेश में प्रशिक्षण ग्रहण करके अपने सपने को साकार कर सकेगी

इसकी स्थापना के लिए केंद्र ने राज्य सरकार से जमीन देने की पेशकश की थी। सरकार ने केंद्र की बात को मानते हुए घणहाट्टी में जगह का चयन किया। इसे सरकार एक रुपये की लीज पर केंद्र को उपलब्ध करवाएगी, ताकि केंद्र जल्दी से यहां संस्थान खोेलने की अपनी प्रक्रिया आरंभ कर सके।

ये प्रशिक्षण दिया जाएगा

इस संस्थान में जो वोकेशनल कोर्स शुरु होंगे। उनमें आर्किटेक्ट प्लानिंग, ड्राफ्टमैन, हॉस्पिटेलिटी, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन हेयर एंड स्किन केयर, कटिंग, टेलरिंग, फैशन, ड्रेस मेकिंग, का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रीजनल वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थान की स्थापना के लिए राज्य सरकार केंद्र को एक रुपये लीज पर जमीन देगी कैबिनेट से इसे मंजूरी मिल गई है। केसंजय मूर्ति, प्रधानसचिव तकनीकी शिक्षा

इन कोर्सेज को करने के लिए अभी महिलाओं को प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है या फिर निजी संस्थानों में एडमिशन लेनी पड़ती हैै। सरकारी क्षेत्र में यह संस्थान खुल जाने से मनपसंद के कोर्स महिलाएं कर सकेगी।

इस संस्थान को खोेलने से पहले केंद्र राज्य सरकार अपनी सारी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ेगी। लीज को लेकर केंद्र को पहले दस्तावेजाें पर साइन करने पड़ेंगे इसके लिए केंद्र से टीम हिमाचल आएगी।प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में