पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों को नहीं मिला 18 माह का रात्रि भत्ता

कर्मचारियों को नहीं मिला 18 माह का रात्रि भत्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहनकर्मचारियों ने वीरवार को शिमला बस अड्डे पर बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि जेसीसी के पदाधिकारियों ने प्रबंधन सरकार के सामने घुटने टेक दिए हैं तथा वह कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति का कार्यकाल एक माह पहले समाप्त हो चुका है तथा उक्त कमेटी को स्वतः ही भंग मानी जाएगी। समिति के 27 अगस्त के निर्णय के अनुसार 17 सितंबर को कुल्लू में नई जेसीसी का गठन किया जाना था, जो कि रद्द कर दिया गया। 09 मार्च को परिवहन मंत्री के साथ धर्मशाला में हुई बैठक का एक भी निर्णय सिरे नहीं चढ़ पाया। उन्होंने कहा कि कांट्रेक्ट कर्मचारियों को 18 महीने का रात्रि भत्ता ओवर टाइम को भुगतान नहीं किया गया है। सभी श्रेणियों को ग्रेड पेय नहीं मिला, कई वर्षों से पदोन्नति नहीं मिली।

इन सभी बातों को लेकर 14 अक्टूबर को कर्मचारी शिमला में पूरी एकजुटता दिखाएंगे तथा सरकार स्वार्थी नेताओं का पर्दाफाश करेंगे। बैठक में हरबंस लाल, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, बलदेव राणा, अजय कुमार, अमित कुमार, रतन लाल, मनजीत सिंह, जगदीश चंद, कुशल डोगरा, शशि कुमार, सुरेश कुमार, जीतराम, संजीव कुमार, पवन कुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे।