- Hindi News
- भागवत में सुनाई भगवान कृष्ण के जन्म की कथा
भागवत में सुनाई भगवान कृष्ण के जन्म की कथा
शरदनवरात्र के अवसर पर भगवती मंदिर शल्होग-टिकरी में भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा में बलाऊ के आचार्य पवन शर्मा के प्रवचन को सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहंुचे
उन्होंने सोमवार को श्रीकृष्ण जन्म की कथा को उपस्थित श्रद्धालुओं को सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर आसुरी शक्तियों का संहार करने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए श्रीकृष्ण ने गीता में जो उपदेश दिए, वह आज के संदर्भ में भी तर्कसंगत है। उन्होंने कहा कि हमें धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। आचार्य पवन शर्मा के कहा कि वर्तमान समय में समाज में कई तरह की विकृतियां गई हंै। राजनेता अपने स्वार्थ के लिए काम करने वाले आज समाज को धर्म, जाति आधार पर विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे स्वार्थी तत्वों से सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता विभिन्न धर्मों में समाहित है, जिस कारण आज भी विश्व में भारत का प्रमुख स्थान है। उन्होंने लोगों से वर्तमान समय में भगवान श्रीकृष्ण की उपदेशों का अनुसरण कर इसे अपने जीवन में अपनाने की अपील की।