पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के कॉलेजों में फूंका वीसी का पुतला

शहर के कॉलेजों में फूंका वीसी का पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रएकता मंच के राज्यव्यापी आह्वान पर प्रदेश भर के कॉलेजों में विवि कुलपति एडीएन वाजपेयी का पुतला दहन किया, साथ ही यूनिवर्सिटी और सरकार के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया। छात्र एकता मंच ने कुलपति के बर्खास्त करने की मांग की। छात्र एकता मंच ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जो फीस में भारी भरकम बढ़ोतरी की है उससे प्रदेश भर में पढ़ रहे हजारों छात्र छात्राएं शिक्षा नी ले सकते। छात्र एकता मंच ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की ओर से जो सरकार और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को मुख्यमंत्री कुचलना चाहते है। मुनीष शर्मा का कहना है कि अगर जल्द से यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र विरोधी फैसलों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को उग्र कर दिया जाएगा। एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री आशीष सिक्टा का कहना है कि छात्र एकता मंच की जो लड़ाई शुरू हुई है यह जब तक निर्णयों को वापस नहीं लिया तब तक जारी रहेगी। इसके अलावा संस्कृत कॉलेज फागली, कोटशेरा और संजौली कॉलेज में भी सोमवार को एसएफआई और एबीवीपी ने कुलपति का पुतला फूंका।

संजौली कॉलेज मेंे जब छात्रों का पुतला फूंकने से रोका गया तो छात्रों ने कागज इकट्‌ठा कर वीसी का पुतला फूंकने की रस्म अदा की।