- Hindi News
- 19 ने जमा करवाया टैक्स 50 को भेजा जाएगा समन
19 ने जमा करवाया टैक्स 50 को भेजा जाएगा समन
वर्षोंसे प्रापर्टी टैक्स की अदायगी करने वाले 69 टैक्स डिफाल्टरों के लिए निगम प्रशासन सोमवार को स्पेशल कोर्ट लगाया। इस मौके पर 19 डिफाल्टरों ने ही टैक्स जमा करवाया, जबकि शेष बचे 50 डिफाल्टरों को निगम प्रशासन समन भेजेगा। धारा 76 के तहत समन जारी होने के बाद इन डिफाल्टरों को निगम कोर्ट में पहुंचना अनिवार्य होगा। सोमवार को लगाए गए स्पेशल कोर्ट में 19 डिफाल्टरों ने 2 लाख 42 हजार रुपए के चेक जमा करवाए। जिनमें से 61 हजार 2 सौ रुपए निगम प्रशासन के खाते में गए हैं।
अब28 को होगी सुनवाई
स्पेशलकोर्ट से शेष रहे मामलों को समन भेजे जाएंगे और इन्हें अक्टूबर की 28 तारीख को लगने वाले कोर्ट में निपटाया जाएगा। इस कोर्ट में टैक्स शाखा की ओर से अन्य टैक्स डिफाल्टरों के मामले भी निपटारे के लिए लगाए जाएंगे। कोर्ट की सुनवाई दौरान टैक्स डिफाल्टरों से टैक्स जमा करवाने की वजह के बारे में भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। स्पेशल कोर्ट में भी टैक्स जमा करवाने के बाद निगम कोर्ट इन सभी टैक्स डिफाल्टरों की प्रापर्टी कुर्क कर सकता है।
^स्पेशल कोर्ट के लिए 69 डिफाल्टरों को बुलाया गया था। इनमें से 19 कोर्ट में हाजिर हुए। इनसे 2 लाख 42 हजार रुपए के टैक्स की वसूली की गई। अभी टैक्स शाखा को दो करोड़ रुपए के करीब टैक्स की वसूली करनी शेष है। नरेशठाकुर, सहायकआयुक्त