- Hindi News
- पिन घाटी के सगनम में टावर लगने से मोबाइल सेवा से जुड़े 12 गांव
पिन घाटी के सगनम में टावर लगने से मोबाइल सेवा से जुड़े 12 गांव
लाहौलस्पिति जिला की दूरदराज पिन घाटी अब मोबाइल सेवा से जुड़ गई है। सगनम में बीएसएनएल टावर लग जाने से घाटी के 12 गांव मोबाइल से जुड़ गए है। साल में छह माह भारी बर्फबारी के कारण शेष विश्व से अलग-थलग पड़ने वाली इस घाटी में मोबाइल टावर के लग जाने से लोगों में उत्साह की लहर है। इसके साथ ही घाटी में आने वाले असंख्य पयर्टकों को भी इससे लाभ होगा। बीएसएलएल के शिमला दूरसंचार जिला के नए महाप्रबंधक एमसी सिंह ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करने के अवसर पर बताया कि उपभोक्ता की संतुष्टी उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में बीएसएनएल अपनी मोबाइल सेवाओं को विस्तार करेगा। एमसी सिंह ने कहा कि बीएसएनएल का बहुत बड़ा उपभोक्ता वर्ग है। इस अवसर पर पूर्व महाप्रबंधक प्रेम सिंह को विदाई दी गई। प्रेम सिंह को हाल ही में स्थानातंरित कर महाप्रबंधक मोबाइल सेवाएं लगाया गया था और उनकी जगह एमसी सिंह को महाप्रबंधक दूर संचार जिला शिमला बनाया गया है। एमसी सिंह 1993 बैच के आईटीएस अधिकारी है।