एसबीआई ने लगाया कार लोन मेला
एसबीआई ने लगाया कार लोन मेला
शिमला|भारतीय स्टेटबैंक की मुख्य शाखा शिमला की ओर से कार ऋण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कार लेने वाले ग्राहकों को आमंत्रित किया गया, वहीं चंडीगढ़ मंडल के बैंक महाप्रबंधक कुमार रंजन ने ग्राहकों को गाड़ी की चाबियां चेक प्रदान किए। इस अवसर पर शिमला क्षेत्र के उप महा प्रबंधक पीके मिश्रा, मुख्य शाखा सहायक महा प्रबंधक जीके लठ्ठ, मुख्य प्रबंधक पीएस ठाकुर और शाखा के सदस्य भी मौजूद थे।