पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबॉल में सिरमौर ने शिमला को हराया

वॉलीबॉल में सिरमौर ने शिमला को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीयअंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी खेलों के फाइनल खेले गए। जिसमें वॉलीबॉल में सबसे पहला मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब धर्मशाला रोहड़ू के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स क्ल रोहड़ू इस मुकाबले में विजय रही। वहीं वॉलीबॉल का फाइनल मैच सिरमौर ने शिमला को हराया खो-खो में शिमला ने सोलन को हराया। कबड्डी में सोलन ने शिमला को हराया। वहीं बेडमिंटन में मंडी ने सिरमौर को हराकर जीत अपने नाम की। योगा में सोलन ने पहला, कांगड़ा ने दूसरा शिमला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में कागड़ा ने पहला सिरमौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खेल प्रबंधन ने कहा कि सभी खेलों के मुकाबले पहले दिन ही पूरे कर दिए गए। प्रबंधन का कहना है कि मंगलवार को इस प्रतियोगिता का समापन होगा। लेकिन शिमला की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए वॉलीॉल, खो खो, कबड्डी के फाइनल में जगह बनाई। लेकिन बॉलीवाल कबड्डी में शिमला की टीम पिछड़ गई। इस प्रतियोगिता के दौरान रोहडु धर्मशाला स्पोर्ट्स क्लब के प्रबंधकों की नजरें भी वॉलीबॉल के मैचों पर लगी रही कि बेहतरीन खिलाड़ी को अपने क्लब में शामिल किया जा सके। कबड्डी में एसटीपी धर्मशाला को स्टेट चैम्पियन चुना गया। जबकि वॉलीबॉल में स्टेट चैम्पियन का दर्जा रोहड़ू स्पोर्ट्स हास्टल को दिया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल में विजय रही टीमों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पुरस्कृत करेगें।

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती हुई छात्राएं।

रामपुर बुशहर| इंटरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल मैच पीजी कॉलेज रामपुर और कोटशेरा के मध्य खेला गया। रामपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर पर 235 रन बना कर पूरी टीम आॅल आउट हो गई। जिसमें पीजी कॉलेज रामपुर के बल्लेबाज केशव और नितिश ने अपनी टीम के लिए ठोस शुरुआत करते हुए मात्र पांच ओवराें में 57 रन बना दिए। इसके अलावा योगु ने 20 रन, अरुण ने 36 रन, डीके ने 42 रन बनाए। वहीं कोटशेरा के गेदबाज शुभम ने छह ओवरों में मात्र 25 रन देकर 3 विकटे अपने नाम किए। सचिन ने अपनी टीम के लिए मात्र 70 गेंदो में 149 रन बनााए और अखिल ने 33 रन बनाए। इस प्रतियोगिता में कोटशेरा की टीम ने पीजी कॉलेज रामपुर को दो विकट से हरा कर अपनी टीम को इंटर कॉलेज के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।