पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से सीएम ने किया कुपवी तहसील का लोकार्पण

वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से सीएम ने किया कुपवी तहसील का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह तहसील कुपवी और उप-तहसील देहा का लोकार्पण सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग से लोकापर्ण किया। इसमें शिमला जिले की कुपवी उप-तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील और देहा में खोली गई नई उप-तहसील का लोकार्पण किया। विधायक बलबीर वर्मा और कृषि उपज विपणन समिति के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट, क्षेत्र की 14 पंचायतों के प्रधानों उप-प्रधानों जिला स्तर के अधिकारियों सहित इस दौरान कुपवी में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने दूरवर्ती कुपवी तहसील की जनता को दिये अपने संदेश में कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये प्रभावी कदम उठाए गये हैं। क्षेत्र के लोगों से किये अपने वायदे के अनुरूप सोमवार को वह कुपवी उप-तहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील और देहा में नई उप-तहसील को लोगों को समर्पित कर रहे हैं।