नेत्र शिविर में जांची 700 की आंखें
सिविलअस्पतालठियोग के परिसर में सेवानिवृत कर्मचारी संघ की ओर से तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। सोमवार को ऑपरेशन करवाने वाले 82 बुजुर्ग लोगों के नेत्रों की जांच की गई। रोटरी आई फाउंंडेशन के मारंडा पालमपुर स्थित नेत्र अस्पताल से आए नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. शिवकुमार शर्मा और डाॅ. रोहित गर्ग ने बताया कि रविवार को जिन लोगों के मोतिया बिंद के आॅपरेशन किए गए थे वे सभी ठीक पाए गए हैं और 19 अक्तूबर को इन सभी के नेत्रों की जांच की जाएगी। सेवानिवृत कर्मचारी संघ के प्रधान बीआर शर्मा ने इस नेत्र शिविर में सहयोग करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ. कंवर, ठियोग अस्पताल प्रभारी डाॅ. कुलदीप, नेत्र चिकित्सक दिलीप टेक्टा, नारायण सेवा समिति तुंगेश के प्रमुख डाॅ. दयानंद शर्मा, जिला महासचिव व्यापार मंडल शिमला हेमराज सूद, प्रधानाचार्य ठियोग नरेन्द्र वर्मा, डीएसपी रतन सिंह नेगी, िवभिन्न विभागों के अधिकारियों और आर्थिक और शारीरिक रूप से सहयोग देने वाले सभी वॉलंटियर्स का भी आभार जताया। उन्होंने मारंडा से आए डाॅक्टरों का आभार जताते हुए कहा कि पिछले छ: सालों से ठियोग में अब तक 485 वृद्ध और बेसहारा लोगों के नेत्रों को ये डाॅक्टर नई रोशनी दे चुके हैं। जिसके लिए ठियोग की समस्त जनता इनकी आभारी है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 700 के लगभग लोगों की आंखों की जांच की और सभी लोगों को निशुल्क चश्में और दवाएं निशुल्क दी गईं। इस शिविर में ठियोग के अलावा चौपाल, कोटखाई, नारंकडा, सिरमौर, शिमला आदि कई क्षेत्रों से वृद्ध ग्रामीण अपनी आंखों का आॅपरेशन करवाने आए थे।
निशुल्क् नेत्र शिविर में बुजुर्ग डाक्टरों और आयोजकों के साथ।