पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरसात के बाद भी नहीं सुधरी सड़कों की हालत

बरसात के बाद भी नहीं सुधरी सड़कों की हालत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकिसानमोर्चा की महासू जिला इकाई ने सरकार पर बरसात के बाद भी ठियोग हाटकोटी सड़क सहित ग्रामीण सड़कों की सुध लेने का आरोप लगाया है। जिला किसान मोर्चा के प्रवक्ता साधुराम झराईक ने कहा है कि अपर शिमला जिला में बरसात और तूफान से प्रभावित लोगों के नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कई पटवार सर्कलों में पटवारी नहीं है और सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि बरसात के बाद भी सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। मोर्चा के अनुसार अपर शिमला में आईपीएच और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स और जुब्बल कोटखाई के मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर होते हुए भी ठियोग हाटकोटी सड़क की हालत में सुधार नहीं हो रहा है जबकि कांग्रेस सरकार ने तीन महीनों में इस सड़क की हालत सुधारने का वादा लोगों से किया था। मोर्चा ने आरोप लगाया है कि अपर शिमला में ठियोग सहित कई क्षेत्रों में स्कूलों और अन्य कार्यालयों में स्टॉफ की कमी चल रही है। विद्युत विभाग और आईपीएच मंत्री विभागों मे स्टॉफ होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पानी की व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यमंत्री की ओर से कई विकास कार्यों के शिलान्यासों पर अभी तक कार्य शुरू होने पर भी सरकार की निंदा की है। जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मोर्चा ने अपर्याप्त बताया है और ठियोग अस्पताल में स्टॉफ की कमी के कारण लोगों को रही परेशानी पर रोष जताया है। मोर्चा ने कांग्रेस सरकार की ओर से युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के वादे का पूरा करने का भी आरोप लगाया है।