पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 81 वर्षीय चेतराम को मिला पुरस्कार

81 वर्षीय चेतराम को मिला पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग|शिमला मेंआयोजित एप्पल फेस्टिवल में ठियोग के रूणकली गांव के 81 वर्षीय बागवान चेतराम शर्मा को दूसरा पुरस्कार मिला है। पुरस्कार उन्हें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिया। शिमला के रिज पर आयोजित इस फेस्टिवल में कोटखाई के बागवान प्रेम चौहान को प्रथम पुरस्कार मिला। ठियोग के चेतराम शर्मा ने बताया कि वे 1953 से सेब की बागवानी कर रहे हैं और उन्हें इस बार रॉयल वैरायटी के सेब के लिए यह पुरस्कार मिला है। इस फेस्टिवल का आयोजन बागवानी विभाग ने प्रदेश पर्यटन और सिविल ऐविएशन विभाग के सौजन्य से किया था।